Site icon Sunrise express news

सोना फिर नई ऊंचाई पर, चांदी शिखर से फिसली

सोना फिर नई ऊंचाई पर, चांदी शिखर से फिसली

सोना नई ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली। कीमती धातुओं के बाजार में आज बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां सोना एक बार फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, वहीं चांदी अपने शिखर से हल्की गिरावट के साथ फिसल गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का असर भारतीय बाजारों पर साफ दिख रहा है।

सोने का भाव आज

24 कैरेट सोना : ₹11,051 प्रति ग्राम

22 कैरेट सोना : ₹10,130 प्रति ग्राम

18 कैरेट सोना : लगभग ₹8,288 प्रति ग्राम

एमसीएक्स (अक्टूबर वायदा) : लगभग ₹1,08,600 प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव आज

एमसीएक्स (दिसंबर वायदा) : लगभग ₹1,25,000 प्रति किलोग्राम

हालांकि, बीते सत्र में चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था लेकिन आज मुनाफावसूली और मांग में कमी के चलते इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई।

 

Exit mobile version