Site icon Sunrise express news

🌑 साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण: जानें कब और कहां दिखाई देगा

🌑 साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण: जानें कब और कहां दिखाई देगा

सूर्य ग्रहण 2025 फोटो जागरण

सूर्य ग्रहण 2025 कब लगेगा?

साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 की रात 11:00 बजे से शुरू होकर 3:23 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर घटित होगा। हालांकि भारत में यह दिखाई नहीं देगा, लेकिन न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भागों में इसे देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव

यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है।

इस दौरान सूर्य देव, चंद्रमा और बुध एक साथ कन्या राशि में होंगे और उन पर मीन राशि से शनि देव की दृष्टि रहेगी।

तुला राशि में मंगल, कुंभ राशि में राहु, दशम भाव में बृहस्पति तथा द्वादश भाव में शुक्र-केतु की युति रहेगी।

खासकर कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोगों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का संबंध

इससे पहले 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लगेगा। उसके ठीक 15 दिन बाद यह सूर्य ग्रहण आएगा। विशेष बात यह है कि पितृ पक्ष की शुरुआत और समाप्ति दोनों ही ग्रहण के समय हो रही है, जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Exit mobile version