यूपी में बाढ़ का कहर… सैकड़ों गांव बने टापू, लाखों की आबादी प्रभावित
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गंगा, यमुना और चंबल नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से सैकड़ों गांव टापू में बदल गए हैं। आगरा, मथुरा, कासगंज, फिरोजाबाद, अवध और आस-पास के क्षेत्रों में लाखों की आबादी प्रभावित हुई है। नदियों का पानी रिहायशी इलाकों और गलियों में घुस चुका है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रह है

हालात बिगड़ते जा रहे हैं
बाढ़ का पानी अब तक 350 से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले चुका है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। कई स्कूलों और सामुदायिक भवनों को अस्थायी राहत शिविरों में बदल दिया गया है।
गंगा-यमुना-चंबल का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
नदी का जलस्तर तीसरी बार खतरे के निशान को पार कर चुका है। लगातार बारिश और पहाड़ों से छोड़े जा रहे पानी के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।
अवध में सरयू का जलस्तर घटा, पर मुश्किलें जारी
सरयू नदी का जलस्तर अवध में कुछ कम हुआ है, लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है और ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन अलर्ट
जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 24×7 निगरानी के निर्देश दिए हैं। राहत सामग्री, खाने-पीने का सामान और दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं।

