Site icon Sunrise express news

GST 2.0: दिवाली-छठ पर मिलेगा बड़ा तोहफ़ा, ज़रूरी चीजें होंगी सस्ती – पीएम मोदी का ऐलान

GST 2.0: दिवाली-छठ पर मिलेगा बड़ा तोहफ़ा, ज़रूरी चीजें होंगी सस्ती – पीएम मोदी का ऐलान

नरेंद्र मोदी जी फोटो। द इंडियन एक्सप्रेस

नई दिल्ली। त्योहारों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने GST 2.0 लागू करने की घोषणा की है। नई व्यवस्था के तहत अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब होंगे – 5% और 18%। इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलेगी, ज़रूरी सामान सस्ता होगा और दिवाली व छठ की शॉपिंग पर सीधा असर दिखेगा।

GST 2.0 से आम जनता को क्या फायदा?

• ज़रूरी चीजों की कीमतों में कमी, जेब पर कम बोझ।

• त्योहारों की खरीदारी होगी आसान और सस्ती।

• छोटे और मझोले कारोबारियों को राहत।

• निवेशकों को नया भरोसा और कारोबार को बढ़ावा।

• भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्टर डोज़।

त्योहारों की रौनक होगी दोगुनी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि धनतेरस, दिवाली और छठ जैसे त्यौहार अब और भी रौशन होंगे। ज़रूरी चीजों के सस्ते होने से लोगों की जेब सुरक्षित रहेगी और बाजारों में खरीदारी की चहल-पहल बढ़ेगी।

कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके शासन में बच्चों की टॉफी पर 21% टैक्स लगता था। लेकिन आज वही टैक्स घटाकर सिर्फ 5% रह गया है। इससे साबित होता है कि मौजूदा सरकार जनता के हित में लगातार सुधार कर रही है।

त्योहारों से ठीक पहले आया यह फैसला हर वर्ग के लिए खुशखबरी है। GST 2.0 न केवल आम लोगों की बचत बढ़ाएगा बल्कि कारोबार और निवेश को भी नई दिशा देगा। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह सुधार भारतीय अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाएगा।

Exit mobile version